[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टंकी बनी, पाइप लाइन बिछी, फिर भी प्यासे ग्रामीण; जनकपुर में पेयजल संकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

टंकी बनी, पाइप लाइन बिछी, फिर भी प्यासे ग्रामीण; जनकपुर में पेयजल संकट

ग्रामीणों का आरोप - नलों में नहीं आया पानी, पंचायत बोली- दो मोटरें चल रही हैं

खंडेला : रामपुर टोडिया ग्राम पंचायत के जनकपुर गांव में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के दावों में विरोधाभास सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पहले गांव में पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। घरों में नल कनेक्शन नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत का दावा है कि गांव में दो मोटरें सुचारू रूप से चल रही हैं और पानी की कोई समस्या नहीं है।

ग्रामीणों के अनुसार, कई साल पहले वर्ल्ड विजन की ओर से गांव में बनवाई गई पानी की टंकी कुछ समय बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से यह अनुपयोगी पड़ी है। पाइप लाइन बिछने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंचने से हर घर जल योजना का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।

कड़वे पानी से चलाना पड़ रहा काम

सहारिया बहुल जनकपुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उपलब्ध पानी कड़वा है और पीने योग्य नहीं है। इसके बावजूद मजबूरी में इसी पानी से काम चलाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, निजी ट्यूबवेल से पानी लेने के लिए कहने पर भी कई बार मना कर दिया जाता है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

पंचायत और जलदाय विभाग ने अलग-अलग रखी बात

जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोनू मीणा ने बताया कि वर्ष 2021 में पेयजल व्यवस्था ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई थी। इसके बाद से व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी पंचायत की है।

वहीं, ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा पंकज ने गांव में पानी की समस्या से इनकार करते हुए कहा कि जनकपुर में दो मोटरें सुचारू रूप से चल रही हैं। पानी कड़वा होने के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें पंचायत क्या कर सकती है।

ग्रामीणों की शिकायत और पंचायत के दावे के बीच अब पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जांच तथा सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker