नीमकाथाना में अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
नीमकाथाना में अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई और कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में भगवान अग्रसेन के जयकारे गूंजते रहे। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, वहीं युवा पूरे रास्ते उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। भगवान अग्रसेन का रथ शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।
रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा
शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की ओर से जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
15 दिन तक आयोजित की प्रतियोगिताएं
अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से शहर में 15 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया गया।
जनप्रतिनिधि और समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी, पालिका अध्यक्ष महेश महोतिया, अशोक अग्रवाल, पार्षद संजय संघी, भाजपा नेता दौलत गोयल, सुभाष चेतानी, मनीष रायपुरिया और दिनेश अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2444358

