आगवाड़ी में 18 घंटे बाद घायल सांड का रेस्क्यू:आंख में घुसा था सींग, जोधपुर से आई टीम ने ट्रेंक्यूलाइजर कर निकाला
आगवाड़ी में 18 घंटे बाद घायल सांड का रेस्क्यू:आंख में घुसा था सींग, जोधपुर से आई टीम ने ट्रेंक्यूलाइजर कर निकाला
नीमकाथाना : क्षेत्र के आगवाड़ी गांव में करीब एक माह से घायल अवस्था में घूम रहे निराश्रित सांड का 18 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। सांड की आंख में उसका ही सींग घुस गया था, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
ग्रामीण कई दिनों से सांड को पकड़कर रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सांड लोगों पर हमला कर रहा था। इस कारण उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने भी कई दिनों तक रेस्क्यू का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार को जोधपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को ट्रेंक्यूलाइजर गन से बेहोश किया। इसके बाद उसकी आंख में घुसे सींग को काटकर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद सांड को जंगल में छोड़ दिया गया।
रेंजर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सांड करीब एक महीने से घायल अवस्था में घूम रहा था। उसकी आंख में सींग धीरे-धीरे अंदर धंसता जा रहा था। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार जोधपुर से आई टीम की मदद से सांड का रेस्क्यू किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2444358

