स्टूडेंट्स के 24 लाख लेकर भागा कोचिंग-संचालक गिरफ्तार:18 साल तक 17 राज्यों के बड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ाकर काटी फरारी, टेक्नीशियन बनकर पुलिस ने दबोचा
स्टूडेंट्स के 24 लाख लेकर भागा कोचिंग-संचालक गिरफ्तार:18 साल तक 17 राज्यों के बड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ाकर काटी फरारी, टेक्नीशियन बनकर पुलिस ने दबोचा
सीकर : सीकर में बीएड कराने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को देहरादून से पकड़ा। आरोपी 18 साल से देश की बड़ी कोचिंगों में पढ़ाकर फरारी काट रहा था। अपने परिवार और रिश्तेदारों से कांटेक्ट करना बंद कर दिया था। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था, उस पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। आरोपी ने फरारी के दौरान ही देहरादून में मकान खरीद लिया।
कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी कल्याण सिंह (56) पुत्र भूर सिंह निवासी बोरटा, जालोर का रहने वाला है। उसको पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस और जयपुर रेंज आईजी ऑफिस की टीम उसके देहरादून में प्रेमनगर स्थित मकान पर शनिवार को एयरटेल फाइबर टेक्नीशियन बनकर पहुंची। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को सीकर लाया गया।
जनरल एजुकेशन सेंटर के नाम से चलाता था कोचिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी कल्याण सिंह अपने साथी विकास सक्सेना के साथ 2007-08 में अशोक विहार में जनरल एजुकेशन सेंटर नाम से प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाता था। जहां वह युवाओं को RAS और सरकारी टीचर की तैयारी करवाता था। राजस्थान में उस समय सरकारी टीचर की भर्ती निकली थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए बीएड की डिग्री जरूरी थी। आरोपी कल्याण और उसका साथी विकास अपने यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से पैसे लेकर उन्हें नोएडा, गाजियाबाद से बीएड करवाते थे।
युवाओं के करीब 24 लाख रुपए लेकर फरार हो गया
दोनों आरोपियों ने करीब 30 स्टूडेंट्स से 70-80 हजार रुपए प्रति स्टूडेंट के हिसाब से करीब 24 लाख ले लिए, लेकिन उन्हें बीएड नहीं कराई। आरोपियों के खिलाफ साल 2008 से लेकर 2013 के बीच 23 मुकदमे दर्ज हुए। आरोपी के साथी विकास को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया। कल्याण सिंह तभी से फरार चल रहा था। बाद में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कल्याण देहरादून के प्रेम नगर में रहता है। रेंज आईजी राहुल प्रकाश और सीकर एसपी संजीव नैन के निर्देशन में जयपुर रेंज आईजी साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने सूचना को डेवलप किया।
इसके बाद टीम एयरटेल फाइबर टेक्नीशियन बनकर आरोपी के घर देहरादून स्थित प्रेम नगर पहुंची। आरोपी घर पर ही मिल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह इंजीनियरिंग कर चुका है।
नामी कोचिंगों में पढ़ाता था
पुलिस ने बताया कि सीकर में मामले दर्ज होने के बाद आरोपी ने हैदराबाद, दिल्ली सहित देश के 17 राज्यों में कई बड़ी कोचिंगों में पढ़ाकर फरारी काटी। रिजोनेंस क्लासेस, फिजिक्स वाला, एलन सहित कई कोचिंग में पढ़ाता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2444358

