बिसाऊ की विश्व प्रसिद्ध मूक रामलीला का भव्य शुभारंभ, रामजन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन
संतों के सानिध्य में 15 दिवसीय आयोजन शुरू, मुख्य अतिथि गोविंद राम वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ की विश्व प्रसिद्ध मूक रामलीला का भगवान श्रीराम के जन्म और ताड़का वध की लीला के मंचन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय इस ऐतिहासिक आयोजन के पहले दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। मूक अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रामलीला के शुभारंभ अवसर पर बाबा बर्फानी और महंत योगी रविनाथ का सानिध्य रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद राम वर्मा ने फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा और मंत्री गोपी किशन पारीक ने मुख्य अतिथि एवं संतों का सम्मान किया। बिसाऊ की मूक रामलीला अपनी अनूठी परंपरा और ऐतिहासिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। बिना संवाद के अभिनय के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों का मंचन इस आयोजन की प्रमुख विशेषता है।
लीला की समाप्ति के बाद लकी ड्रॉ निकाला गया, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन कपिलेश शर्मा ने किया।

15 दिनों तक होगा रामलीला का मंचन
रामलीला के शुभारंभ के साथ ही आगामी 15 दिनों तक भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444289


