‘डरा हुआ तानाशाह, घबराई सरकार और कैद राजधानी दिल्ली’ : जमील चौहान
दिल्ली के हालात पर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाए सवाल, बोले— सत्ता के दम पर रास्ते रोक सकते हैं, लोकतंत्र की आवाज नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही पर कथित पाबंदियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। लोहिया कॉलेज के पास आयोजित विचार गोष्ठी में उन्होंने कहा कि राजधानी में अघोषित आपातकाल जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं।
चौहान ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सड़कों पर कीलें लगाई गईं, जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात किए गए और मेट्रो से लेकर रेल यातायात तक आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी बात रखने से रोके जाने पर भी सवाल उठाए। चौहान ने कहा कि देश के युवाओं और बेरोजगारों की आवाज को कब तक दबाया जाएगा।
उन्होंने कहा, “सत्ता के दम पर रास्ते रोके जा सकते हैं, लेकिन लोकतंत्र की आवाज नहीं।” चौहान ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग भी की।
चौहान ने कहा कि भाजपा अक्सर आपातकाल का जिक्र करती है, लेकिन वर्तमान हालात पर भी उसे जवाब देना चाहिए। उनके अनुसार, दिल्ली में यातायात के साधनों को रोके जाने और लोगों से घंटों पूछताछ के बाद आगे जाने देने से आमजन को परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि राजधानी में बने ऐसे हालात को विदेशी पर्यटक भी अपने कैमरों में दर्ज करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442766


