चूरू में आज हिंदी साहित्यकारों का सम्मान, असगर वजाहत होंगे मुख्य अतिथि
प्रयास संस्थान के वार्षिक आयोजन में चार साहित्यकारों को मिलेगा सम्मान, 51 हजार और 11 हजार रुपए के पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयास संस्थान की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को हिंदी साहित्यकारों का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 3:30 बजे सूचना केंद्र में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. असगर वजाहत होंगे। आयोजन प्रख्यात गणितज्ञ एवं शताब्दी पुरुष प्रो. घासीराम वर्मा के सान्निध्य में होगा।
संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि समारोह में हिंदी साहित्य को समर्पित दो वार्षिक पुरस्कारों से चार साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
दो श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार के तहत वर्ष 2025 के लिए अलवर निवासी डॉ. जीवन सिंह मानवी और वर्ष 2026 के लिए जयपुर निवासी साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज को सम्मानित किया जाएगा। दोनों साहित्यकारों को 51-51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
वहीं, रुकमणी वर्मा युवा साहित्यकार पुरस्कार के तहत वर्ष 2025 के लिए भोजाण-राजगढ़ निवासी सुनील लोहमरोड़ और वर्ष 2026 के लिए पीलोड़ी-दौसा निवासी मनीष मीणा को सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 11-11 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
वर्ष 2008 से हो रहा आयोजन
प्रयास संस्थान की ओर से वर्ष 2008 से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। अब तक घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार से डॉ. सत्यनारायण, मनीषा कुलश्रेष्ठ, हेमंत शेष, रत्नकुमार सांभरिया, कमर मेवाड़ी, पल्लव, भगवान अटलानी, माधव हाड़ा, नंदकिशोर आचार्य, पद्मजा शर्मा, ऋतुराज, जवरीमल्ल पारख, विनोद पदरज, कृष्ण कल्पित और जितेंद्र भाटिया सहित कई साहित्यकार सम्मानित हो चुके हैं।
इसी तरह रुकमणी वर्मा युवा साहित्यकार पुरस्कार से मिहिर पंड्या, गंगा सहाय मीणा, बलराम कांवट, संदीप मील, हर्षिल पाटीदार और डिंपल राठौड़ सहित कई युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442755


