सीकर में 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस के ब्रोशर का विमोचन, लीडरशिप कॉन्क्लेव में फार्मेसी के भविष्य पर मंथन
शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों और विशेषज्ञों ने लिया भाग, नेतृत्व एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
सीकर : इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (IPGA) के शेखावाटी लोकल चैप्टर के तत्वावधान में 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस (IPC) 2026 के ब्रोशर विमोचन समारोह एवं लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा के विकास, व्यावसायिक नेतृत्व, नवाचार और फार्मासिस्टों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा से जुड़े शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों, विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस 2026 से संबंधित ब्रोशर का विमोचन किया गया। साथ ही फार्मेसी क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका, नवाचार की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
वक्ताओं ने फार्मेसी शिक्षा एवं व्यवसाय को नई दिशा देने, युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करने तथा फार्मेसी क्षेत्र में शैक्षणिक और व्यावसायिक समन्वय को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम को फार्मेसी जगत में ज्ञान, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर डॉ. महेश झाझड़िया, डॉ. प्यारेलाल भास्कर, डॉ. नरेंद्र नोयला, डॉ. अनिल मीड्ढा, डॉ. सुरेंद्र स्वर्णकार, अमित शर्मा, पूनम शेखावत सहित फार्मेसी शिक्षा एवं व्यवसाय जगत से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440785


