पर्यावरण संरक्षण को लेकर बजरंग दल की पहल, सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने का लिया संकल्प
पर्यावरण संरक्षण को लेकर बजरंग दल की पहल, सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर गणेशपुरा स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर में साप्ताहिक मिलन केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ हुई। बजरंग दल संयोजक पुनीत बील ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को अपूरणीय क्षति हो रही है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है तथा सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशु भी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
रामावतार बील ने कहा कि शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने कहा कि प्लास्टिक की थैलियों को जलाने या सड़क व कचरे में फेंकने के बजाय उन्हें बड़ी प्लास्टिक बोतलों में भरकर सुरक्षित रखा जा सकता है। बोतलें भरने के बाद उनका उपयोग क्यारियों की बाउंड्री बनाने अथवा कबाड़ी को देने में किया जा सकता है।
सज्जन जोशी ने लोगों से सब्जी सहित अन्य सामान खरीदने के लिए यथासंभव कपड़े के थैलों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को काफी हद तक कम किया जा सकता है और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा विश्व शांति एवं प्राणीमात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। राम मोहन सेकसरिया ने ‘तीन साल का राजा’ बोध कथा सुनाई। आरती के बाद शांति मंत्र एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर राम मोहन सेकसरिया, पुनीत बील, रामावतार बील, कमल, नथ्थू जांगिड़, बाबूलाल, विकास टांक, सुभाष, सज्जन जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436215


