[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिया जांगिड़ ने राष्ट्रीय शूटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:राजस्थान की टीम ने दिल्ली को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी, गांव में खुशी का माहौल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रिया जांगिड़ ने राष्ट्रीय शूटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:राजस्थान की टीम ने दिल्ली को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी, गांव में खुशी का माहौल

रिया जांगिड़ ने राष्ट्रीय शूटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:राजस्थान की टीम ने दिल्ली को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी, गांव में खुशी का माहौल

नवलगढ़ : मध्यप्रदेश के भोपाल में हुई पहली सीनियर नेशनल शूटबॉल चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान की महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इस जीत में नवलगढ़ तहसील के चारा का बास गांव की रिया जांगिड़ ने अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली को हराकर चैंपियन बनीं राजस्थान

राजस्थान की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया। सेमीफाइनल में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 8-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच राजस्थान और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें रिया जांगिड़ और राजस्थान की बाकी खिलाड़ियों ने दिल्ली को हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती।

ग्रामीणों ने रिया को दी बधाई

रिया की इस सफलता से उनके पिता किशोर कुमार जांगिड़ और चारा का बास गांव में खुशी है। गांव वालों ने रिया को बधाई दी।शूटबॉल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान और शेखावाटी के खेल जगत से जुड़े लोगों ने टीम और रिया जांगिड़ को बधाई दी। उनकी इस सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles