दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रखरखाव कार्य, कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद
दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रखरखाव कार्य, कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद
सीकर : दीपावली पर्व पर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से 11 केवी व 33 केवी लाइनों, विद्युत उपकेंद्रों तथा ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 अक्टूबर को शहर के कुछ क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार 33/11 केवी कॉलोनी जीएसएस पर रखरखाव कार्य के कारण कॉलोनी फीडर से जुड़े भैरूपुरा और आसपास की ढाणियों में सुबह 6.30 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने दीपावली से पहले विद्युत तंत्र को दुरुस्त करने के लिए यह रखरखाव कार्य निर्धारित किया है, ताकि पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2430269


