[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेल मैदान की विजेता मनीषा बनी मतदान जागरूकता की आवाज ब्रांड एंबेसडर, टोंक छिलरी में निकली जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेल मैदान की विजेता मनीषा बनी मतदान जागरूकता की आवाज ब्रांड एंबेसडर, टोंक छिलरी में निकली जागरूकता रैली

खेल मैदान की विजेता मनीषा बनी मतदान जागरूकता की आवाज ब्रांड एंबेसडर, टोंक छिलरी में निकली जागरूकता रैली

झुंझुनूं : पंचायतराज चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को मतदान जागरूकता से जोड़ते हुए हैंडबॉल अंडर-19 की विजेता टीम की खिलाड़ी एवं विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी पुत्री नत्थूराम सैनी को अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया।

मनीषा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने हाथों में मतदान जागरूकता के संदेश लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों से मतदान के दिन घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचने की अपील की।

इस दौरान अंडर-19 छात्र वर्ग में राज्य स्तर पर सहभागिता निभाने वाले नितिन कुमार का भी सम्मान किया गया। मनीषा के परिजनों ने केक काटकर तथा माला और साफा पहनाकर प्रधानाचार्य संजू नेहरा एवं शारीरिक शिक्षक कुलदीप का अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य संजू नेहरा ने बताया कि मतदान होने तक स्वीप अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। रैली में उप प्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, संदीप कुमार, हरीश कुमार, सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जनकुमार सैनी, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक व नितेश कुमार सैनी मौजूद रहे।

Related Articles