[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान

झुंझुनूं : जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान किया। महिला मोर्चा की ओर से डॉ. गर्ग को साफा, शॉल और गुलदस्ता भेंट किया गया।

प्रदेश सचिव प्रेमलता कटेवा एवं प्रदेश सलाहकार राजबाला चाहर ने साफा पहनाकर सम्मान किया। जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला महासचिव रितू गढ़वाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनीता गढ़वाल, महासचिव सपना बाबल, सचिव सुनीता देवी, संयुक्त सचिव मनोज कुमारी एवं सह सचिव यंजना देवी मौजूद रहीं। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार जताया।

Related Articles