जाखल में 65 मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार दिया:सुशील कंवर स्मृति धर्मार्थ न्यास ने 1.5 लाख रुपए बांटे, स्कूल को अलमारी भी दी
जाखल में 65 मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार दिया:सुशील कंवर स्मृति धर्मार्थ न्यास ने 1.5 लाख रुपए बांटे, स्कूल को अलमारी भी दी
जाखल : जाखल में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगरपालिका जाखल क्षेत्र के राजकीय और निजी स्कूलों के 65 मेधावी छात्रों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन सुशील कंवर स्मृति धर्मार्थ न्यास द्वारा किया गया। न्यास की संस्थापक सुनंदा शेखावत ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय डॉ. दयाल सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर छात्रों को लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही स्कूल स्टाफ की सुविधा के लिए 21 हजार रुपए लागत की एक लॉकर अलमारी भी स्कूल को भेंट की।
समारोह के मुख्य अतिथि सम्पत सिंह धमोरा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष भगवान सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में दशरथ सिंह, भगवान सिंह (जयपुर), प्रताप सिंह मूंड (अध्यक्ष, बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला जाखल) एवं महावीर सिंह मालिया वाले शामिल रहे।
समारोह में विक्रम सिंह, राम सिंह हवेली, मनीराम कुमावत, विमल सिंह, कल्याण सिंह, हेमंत चारण, तहसीलदार जगदीश प्रसाद, अम्मीलाल गढ़वाल, धर्मपाल सिंह, हिम्मत सिंह, सांवरमल खेदड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टाफ एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2426544

