नीलगाय का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:जयपुर की होटलों में 25 हजार में बेचते थे, एक आरोपी गिरफ्तार
नीलगाय का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:जयपुर की होटलों में 25 हजार में बेचते थे, एक आरोपी गिरफ्तार
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर वन विभाग ने नीलगाय के शिकार करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने एक शिकारी रामदेव मोग्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में नीलगाय की रेकी करता था और रात में गोली मारकर शिकार करता था। पूछताछ में पता चला कि एक नीलगाय का मांस जयपुर के होटलों और ढाबों में करीब 25 हजार रुपए में बेचा जाता था। पकड़े जाने के डर से शिकार की जगह बार-बार बदली जाती थी।
उप वन संरक्षक सीकर प्रदीप कुमार के निर्देश पर 29 सितंबर को कार्रवाई की गई। टीम ने दो नर नीलगाय के अवशेष बरामद किए और रामदेव मोग्या को पकड़ा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 30 सितंबर को उसे 48 घंटे के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उसके पास से शिकार में इस्तेमाल की गई छुरी और एक जीवित कछुआ बरामद हुआ। 2 अक्टूबर को आरोपी को 14 अक्टूबर 2026 तक के लिए जेल भेज दिया गया।
वन विभाग अब इस शिकार में शामिल अन्य आरोपियों, गाड़ियों और नीलगाय का मांस खरीदने वाले होटल-ढाबों की तलाश कर रहा है। इस कार्रवाई में जुगराज मीणा, गोधराज काजला, अजपाल गजराज, मंगलचंद भादवा और किरण भी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2425748


