पुरानी सब्जी मंडी के पीछे कचरे का ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
रानी सती मंदिर के पास गंदगी से राहगीर परेशान, कचरा पात्र रखवाने और नियमित सफाई की मांग
चिड़ावा : शहर में रानी सती मंदिर के पास पुरानी सब्जी मंडी के पीछे लंबे समय से कचरा जमा होने की समस्या बनी हुई है। यहां फैली गंदगी से आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के बीच बेसहारा गौवंश भी नजर आता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी के दुकानदारों और आसपास के लोगों को निर्धारित स्थान पर कचरा डालने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। साथ ही, समस्या वाले स्थान पर कचरा पात्र रखवाकर नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि खुले में कचरा जमा न हो।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जमा कचरे की सफाई कराने और कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित निगरानी और उचित प्रबंधन से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2425400


