बास बिजौली स्कूल में गांधी जयंती पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता:स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं; स्वच्छता का संकल्प लिया
बास बिजौली स्कूल में गांधी जयंती पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता:स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं; स्वच्छता का संकल्प लिया
बुहाना : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बास बिजौली में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कई गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार और मेहमानों ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम शुरू किया। गांधी जी के जीवन पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्लास टीचर ने छात्रों के साथ मिलकर स्कूल परिसर और खेल मैदान की सफाई की। इससे स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार और अध्यापक विश्वंभर लाल ने गांधी जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। छात्रों से गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें छात्रा ज्योति ने भाषण दिया और छात्र कुणाल ने गांधी जी का रोल निभाया। बलबीर बांगड़वा, तेजाराम बांगड़वा समेत कई स्थानीय लोग और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424042

