राजस्थान में बीयूएमएस टॉप कर डॉ. हीना गौरी ने बढ़ाया चूरू का मान
78 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में प्रथम, सभापति विनय गोयनका ने घर पहुंचकर किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू की बेटी डॉ. हीना गौरी ने बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस) की अंतिम वर्ष की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर की परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनने पर परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
डॉ. हीना गौरी, अफजल हसन गौरी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी की दुआओं, माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया। दादा शिक्षाविद् हाजी शेख नियाज उल हक गौरी ने खुशी जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
डॉ. हीना का परिवार चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन और विधि क्षेत्र से जुड़ा रहा है। परिवार में नौ चिकित्सक हैं। उनके चाचा डॉ. एफएच गौरी सेवानिवृत्त पीएमओ एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल चूरू के अधीक्षक रहे हैं। अजीज गौरी सेवानिवृत्त आरएएस एवं पूर्व एडीएम बीकानेर, एएच गौरी सचिवालय जयपुर में संयुक्त विधि परामर्शी तथा इकबाल गौरी व्याख्याता रहे हैं। उनकी बड़ी बहन डॉ. नसरीन गौरी वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधवाखारा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. हीना की उपलब्धि पर नगर परिषद सभापति विनय गोयनका उनके घर पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाई दी। उन्होंने डॉ. हीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वास्तुकार अनुराग शर्मा और डॉ. अहसान गौरी सहित परिवारजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424030

