[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवांकुर शिशु अकादमी में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवांकुर शिशु अकादमी में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिखाया उत्साह, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित नवांकुर शिशु अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। विद्यालय परिसर को राष्ट्रीय ध्वज और दोनों महापुरुषों के चित्रों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय निदेशक रमजान खान ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका नेहा सोनी, वरिष्ठ अध्यापक लुकमान, शकील अहमद, शहजाद, वंदना, बिंदिया, चंद्रकला, उर्मिला, सरिता, सुनीता, रितिका, चंद्रकला राजपूत सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles