गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, दिलाई स्वच्छता की शपथ
जनप्रतिनिधियों और आमजन ने हाथों में झाड़ू लेकर बस स्टैंड पर की सफाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बिसाऊ नगरपालिका की ओर से मुख्य बस स्टैंड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, पालिका कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और आमजन ने हाथों में झाड़ू लेकर बस स्टैंड परिसर की सफाई की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन सलमा बानो के पति सलीम सैयद रहे। उन्होंने पार्षदों, पालिका कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सलीम सैयद ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में भागीदारी निभानी चाहिए।
स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता सोमेंत कुमार, पालिका एसआई राजेंद्र सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान, पार्षद यूनुस खान, महावीर प्रसाद मीणा, साबीर अली, अब्दुल करीम, अहमद राजा, भंवरलाल प्रजापत, पार्षद पति सूर्यकांत सैनी, विकास सैनी, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, बिलाल अंसारी, पप्पू वाल्मीकि, सुंदरलाल वाल्मीकि, राकेश झाझड़िया सहित पालिका कर्मचारी, सफाईकर्मी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423946


