टोडरमल पीजी महाविद्यालय में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
एनएसएस स्वयंसेवकों ने महापुरुषों के जीवन और आदर्शों पर रखे विचार
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 280.71674;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के घूमचक्कर स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय सचिव पवन कुमार मिश्रा, प्राचार्य सोमेश सिंह और व्याख्याताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के सादगीपूर्ण जीवन तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रसंगों की जानकारी देते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ढेनवाल ने महाविद्यालय परिवार, व्याख्याताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2423915


