[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सपनों की उड़ान में 172 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सपनों की उड़ान में 172 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

नव नियुक्त कार्मिकों को बांटे नियुक्ति पत्र और स्वागत किट, मुख्यमंत्री ने किया संवाद

झुंझुनूं : विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के नव चयनित कार्मिकों और युवाओं से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने नव चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी कार्मिक ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने में भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में जिले के 172 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और स्वागत किट वितरित की गई। इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 4, आयुर्वेद के 17, कार्मिक विभाग के 43, यूनानी चिकित्सा के 10, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के 3, माध्यमिक शिक्षा के 4, अभियोजन के 1, आर्थिक एवं सांख्यिकी के 1 तथा विद्युत विभाग के 2 कार्मिक शामिल रहे। वहीं पशुपालन विभाग के 87 नव चयनित चिकित्सकों को स्वागत किट और मुख्यमंत्री का बधाई संदेश दिया गया।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा को आमजन की सेवा का अवसर मानकर कार्य करें। कार्मिकों का व्यवहार और कार्यप्रणाली सरकार के प्रति आमजन की धारणा को प्रभावित करती है, इसलिए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीराम, उपनिदेशक डॉ. शिवरतन, डॉ. अशोक ढाका, एसीईओ रामनिवास, एपीआरओ विकास चाहर, अरुणा सिहाग, महेंद्र चंदवा सहित नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles