[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से किया संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

लाबी अहीर की सरपंच नीरू यादव ने साझा किया बर्तन बैंक का नवाचार

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जिले के जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़े। झुंझुनूं में कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और प्रशासकों से उनके क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम पंचायत लाबी अहीर की सरपंच नीरू यादव से भी संवाद हुआ। नीरू यादव ने पंचायत में जल स्वावलंबन के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बर्तन बैंक के नवाचार के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के व्यक्ति की समस्या के समाधान और उसकी उम्मीद का पहला केंद्र सरपंच होता है। जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों से निरंतर संवाद करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 9 हजार रुपए की गई है और 76 लाख से अधिक किसानों को 14,400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1,450 रुपए प्रतिमाह की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास, सड़क, पेयजल और बिजली सुविधाओं के विस्तार के साथ जल संरक्षण, स्वामित्व कार्ड, पट्टे और ओडीएफ प्लस जैसे कार्यों को गति देने की बात भी कही।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री का संदेश वितरित किया। इस दौरान विशंभर पूनिया, प्यारेलाल ढुकिया, एसीईओ रामनिवास, सूचना प्रौद्योगिकी उपनिदेशक दीपा राणासरिया, महेंद्र चंदवा, अरुणा सिहाग सहित जिलेभर के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles