लाइब्रेरी-कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली युवतियां लापता:परिवार को फोन पर कहा- एक युवक साथ लेकर गया; तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिली
लाइब्रेरी-कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली युवतियां लापता:परिवार को फोन पर कहा- एक युवक साथ लेकर गया; तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिली
सीकर : सीकर जिले में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। लाइब्रेरी और कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली दोनों युवतियों वापस नहीं लौटी। दोनों मामलों में पुलिस ने पुलिस में शिकायत दी है।
लाइब्रेरी से निकली, घर नहीं लौटी
21 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पोती 29 सितंबर को लाइब्रेरी जाने के लिए दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकली थी। दोपहर करीब 1:32 पर लाइब्रेरी पहुंच भी गई थी। इसके बाद किसी लड़की के साथ शाम को 4:50 पर लाइब्रेरी से निकल गई लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
कोचिंग के लिए घर से गई थी
24 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 26 सितंबर को सीकर कोचिंग करने के लिए आई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उसे कॉल किया लेकिन फोन बंद आ रहा था। तलाश करने पर भी बेटी नहीं मिली। 29 सितंबर को बेटी ने कॉल करके बताया कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2423638


