बस स्टैंड पर सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
बस स्टैंड पर सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
झुंझुनूं : स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय (आरबीओ) झुंझुनूं-1 एवं झुंझुनूं-2 की ओर से गुरुवार को बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार पारीक ने किया।
अभियान में वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ सिंह शेखावत सहित दोनों क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान यात्रियों और आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा निर्धारित स्थान पर कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार पारीक ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423628


