तीन दिन में 456 नोजल चोरी पर फूटा आक्रोश:किसानों ने पुलिस चौकी घेरी; पुलिस के आश्वासन पर लौटे ग्रामीण
तीन दिन में 456 नोजल चोरी पर फूटा आक्रोश:किसानों ने पुलिस चौकी घेरी; पुलिस के आश्वासन पर लौटे ग्रामीण
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के बढ़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह गांव में हुई फव्वारा नोजल चोरी के विरोध में शुक्रवार को किसानों एवं ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बढ़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह गांव में किसानों के खेतों से लगातार तीन दिनों तक फव्वारा नोजल चोरी की घटनाएं हुईं। अज्ञात चोर किसानों के खेतों से कुल 456 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए।
धरने की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर थाने से थानाधिकारी राकेश कुमार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए बताया कि नोजल चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद ग्रामीणों ने कहा कि यदि 7 अक्टूबर तक चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होता है और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर फतेह सिंह शेखावत सुनील बगड़िया हवा सिंह बगड़िया,कुंदन सिंह शेखावत,पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह,मुकेश चौधरी शिवपाल सिंह, गिरवर सिंह ,धर्मपाल चोपड़ा ,नरेश बड़ाऊ,आमिर खान नवील खान,नरेंद्र सिंह शेखावत,मास्टर हंसराम काजला,गोविंद सिंह रियान खान,सुनील चौधरी,बनवारी लाल, अजीत सिंह, कपिल जांगिड़, लोकेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमावत, विक्रम सिंह सहित अनेक लोग मोजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423576


