टांई गांव में 3.20 हेक्टेयर भूमि के विक्रय पर रोक की मांग
खसरा संख्या 1130 की भूमि को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : ग्राम टांई की खाता संख्या 484 के खसरा संख्या 1130 की 3.20 हेक्टेयर भूमि के विक्रय की आगे की कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर महंत रविनाथ महाराज एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार बिसाऊ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त भूमि के संबंध में 26 सितंबर 2026 को विक्रय पत्र निष्पादित किए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि से जुड़े पुराने धार्मिक एवं राजस्व अभिलेखों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विक्रम संवत 1824 में मंदिर के लिए भूमि दान किए जाने तथा पुराने राजस्व रिकॉर्ड में भूमि के उल्लेख का हवाला देते हुए दस्तावेजों की जांच की मांग की।
ग्रामीणों ने राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 के संदर्भ का उल्लेख करते हुए मांग की कि संबंधित भूमि के वर्तमान एवं पुराने स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही खसरा संख्या 484 में दर्ज अन्य भूमि की भी जांच कराई जाए।
ज्ञापन में जांच पूरी होने तक भूमि के आगे विक्रय या हस्तांतरण पर रोक लगाने, पुराने राजस्व अभिलेखों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच करने तथा ग्रामीणों की आशंकाओं का नियमानुसार समाधान करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421907


