[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पेयजल संकट पर प्रदर्शन:2 महीने से ट्यूबवेल बंद, 5 दिन में समाधान का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पेयजल संकट पर प्रदर्शन:2 महीने से ट्यूबवेल बंद, 5 दिन में समाधान का आश्वासन

चिड़ावा में पेयजल संकट पर प्रदर्शन:2 महीने से ट्यूबवेल बंद, 5 दिन में समाधान का आश्वासन

चिड़ावा : चिड़ावा में विधायक कोटे से स्वीकृत ट्यूबवेल की बोरिंग के बाद दो महीने से उसे चालू नहीं किया गया है। इसे लेकर बुधवार को पार्षदों और वार्डवासियों ने एसडीएम कार्यालय और जलदाय विभाग में ज्ञापन सौंपा। विभाग ने पांच दिन के भीतर ट्यूबवेल चालू करने का आश्वासन दिया है।

एसडीएम और जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन

शहर में पेयजल संकट है। विधायक कोटे से स्वीकृत ट्यूबवेल की बोरिंग हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन इसे चालू नहीं किया गया है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को पार्षद नवनीत लाटा, लोकेश कटारिया और वार्डवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम कार्यालय के बाद प्रतिनिधिमंडल जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचा। यहां महिला सहायक अभियंता (एईएन) निशा कुमारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई।

स्वीकृत 1100 फीट की जगह 825 फीट पर रोका गया काम

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड पुराना 19 (नया 33) में केडिया हवेली के सामने विधायक कोटे से सूखे कुएं की जगह नया बोरवेल स्वीकृत हुआ था। संभाग आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद बोरिंग का काम शुरू हुआ। लेकिन स्वीकृत 1100 फीट की जगह सिर्फ 825 फीट बोरिंग करके काम रोक दिया गया।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर ठेकेदार ने लोगों को धमकाया। ज्ञापन के अनुसार, पिछले 12 महीनों से वार्डवासी पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। उन्हें प्रति टैंकर 600 से 700 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

पार्षद प्रतिनिधि निखिल चौधरी ने बताया कि प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी मीडिया के जरिए प्रदर्शन कर मांग उठाई गई थी। तब अधिकारियों ने दो-चार दिन में ट्यूबवेल चालू करने का आश्वासन दिया था। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एईएन ने 5 दिन में चालू करने का आश्वासन दिया

जलदाय विभाग की एईएन निशा कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी। उन्होंने अगले पांच दिन के भीतर ट्यूबवेल चालू कर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि समय पर बोरिंग चालू कर जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।

Related Articles