[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मझाऊ में 70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन:25 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल, चयनित टीमें बीकानेर रवाना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मझाऊ में 70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन:25 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल, चयनित टीमें बीकानेर रवाना

मझाऊ में 70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन:25 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल, चयनित टीमें बीकानेर रवाना

नवलगढ़ : मझाऊ के खेल मैदान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक 70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपना खेल दिखाया।

प्रतियोगिता खत्म होने पर अलग-अलग आयु वर्गों की अच्छी टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की टीमें बीकानेर जाएंगी, जबकि अंडर-14 वर्ग की टीमें लक्ष्मणगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सभी चुनी हुई टीमें 1 अक्टूबर 2026 को रवाना हुईं।

इस मौके पर रिटायर्ड टीचर गोरू राम कुलहरी, प्रिंसिपल संतलाल देवठिया (सिंगनोर), संस्था के डायरेक्टर रामकुमार सिंह भर्रा, खेल इंचार्ज राम सिंह (शारीरिक शिक्षक), टीचर संदीप कुमार, शीशराम, सुभाष चंद्र देव, राजन भर्रा, अशोक कुलहरी, विकास शर्मा, सुमेश पुनियां और मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी टीमों को रवाना किया। स्टाफ और गांव के लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

Related Articles