नवलगढ़ में विहिप-बजरंग दल के दो साप्ताहिक मिलन केंद्र शुरू
नवलगढ़ में विहिप-बजरंग दल के दो साप्ताहिक मिलन केंद्र शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की ओर से नगर में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देते हुए दो साप्ताहिक मिलन केंद्रों का शुभारंभ किया गया। पहला साप्ताहिक मिलन केंद्र हरलालका कोठी स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर तथा दूसरा गणेशपुरा स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर में प्रारंभ हुआ।
हरलालका कोठी स्थित केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में सुभाष पीपलवा ने सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ कराया। इसके बाद श्रीराम स्तुति कर विश्व शांति एवं प्राणीमात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। मिलन केंद्र प्रमुख कृष्णा वर्मा ने बजरंग दल का गीत प्रस्तुत किया। बजरंग दल संयोजक यश रोहिला ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर राम मोहन सेकसरिया, यश रोहिला, कृष्णा वर्मा, वंश जांगिड़, अजय मायतवाल, यशवर्धन, जतिन सोनी, ताराचंद रोहिला, सुभाष पीपलवा, सुभाष पारीक, सुरेश दर्जी, रिषि सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं गणेशपुरा स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर में शुरू हुए दूसरे साप्ताहिक मिलन केंद्र में बजरंग दल संयोजक पुनीत बील ने सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ कराया। श्रीराम स्तुति के बाद विश्व शांति एवं प्राणीमात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ विषय पर बोधकथा सुनाई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर राम मोहन सेकसरिया, पुनीत बील, रामावतार बील, गुट्टू मास्टर, नथू जांगिड़, मनोज, विकास टांक, हरीश सैनी, दीपक सोनी, रमाकांत बील एवं निरंजन दर्जी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने बताया कि नगर में बजरंग दल के 10 स्थानों पर साप्ताहिक मिलन केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इसके साथ ही 10 स्थानों पर विश्व हिन्दू परिषद के साप्ताहिक सत्संग तथा 10 स्थानों पर मातृशक्ति के साप्ताहिक सत्संग भी शुरू किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419176


