मुकुंदगढ़ में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित
मुकुंदगढ़ में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सर्व समाज ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के वार्ड नंबर 2 स्थित चेजारा गेस्ट हाउस में वार्ड के सर्व समाज के नागरिकों की ओर से नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, वाइस चेयरमैन आरिफ पाटी, पूर्व चेयरमैन मनीष चौधरी, पूर्व वाइस चेयरमैन शहजाद चौपदार सहित नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्यनारायण सैनी ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी को मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में सभी समाजों एवं वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाने तथा सभी की सहभागिता से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सर्व समाज की ओर से बनवारीलाल सैनी, विमल शर्मा, ऋछपाल शर्मा हलवाई, डीके सुरोलिया, अशोक सुरोलिया, पवन पचलंगिया, राज कुमार कटारिया, सावरमल शर्मा, विष्णु सोनी, सुनील सैनी, प्रमोद शर्मा, पप्पू सोनी, राजेश शर्मा, हरी शेन फोटोग्राफर, भंवरलाल मीणा पटवारी, नरोतम चेजारा, रामभरत घोडेला, बाबूलाल घोडेला, प्रहलाद खोवाल, चिरंजीलाल सिरस्वा, प्रसोतम सिरस्वा, चिरंजीलाल किरोड़ीवाल, सत्यनारायण मारोठिया, गजाधर चेजारा, शंकरलाल मारोठिया, मामराज चेजारा, रामस्वरूप चेजारा, बलदेव टेलर, सावरमल मास्टर, रमेश मास्टर, वासुदेव चेजारा एवं राजू सिरस्वा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में वार्ड की महिलाओं की भी विशेष उपस्थिति रही। महिलाओं एवं वार्डवासियों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और क्षेत्र के विकास को लेकर मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419174


