खेतड़ी में ग्रामीणों ने बंदरों का रेस्क्यू कराया:अपने खर्चे पर मथुरा से टीम बुलाई, बोले- घरों से सामान उठाकर ले जाते थे
खेतड़ी में ग्रामीणों ने बंदरों का रेस्क्यू कराया:अपने खर्चे पर मथुरा से टीम बुलाई, बोले- घरों से सामान उठाकर ले जाते थे
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम पंचायत पपुरना में पिछले कई दिनों से बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने अपने निजी खर्चे पर मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाली विशेष टीम को बुलाया। टीम ने गांव में पहुंचकर अभियान चलाया और उत्पाती बंदरों को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई की।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव में बंदरों की संख्या बढ़ गई थी। बंदर घरों में घुसकर सामान उठाकर ले जाते थे तथा लोगों को परेशान करते थे। कई ग्रामीणों ने बंदरों के काटने की शिकायत भी की थी। इसके चलते बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
घरों से निकलना मुश्किल हुआ- ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना था कि बंदरों के आतंक के कारण उनका घरों से निकलना और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने बंदरों से हो रही परेशानी को सामने रखते हुए समस्या का समाधान करवाने की मांग की थी।
इस दौरान टीम ने गांव के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाकर उत्पाती बंदरों को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई की। बंदरों के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने एडवोकेट निरंजन लाल सैनी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बंदरों के आतंक से लंबे समय से परेशानी हो रही थी। अब बंदरों के पकड़े जाने से गांव में लोगों ने राहत की सांस ली है और माहौल पहले की तुलना में शांत हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419158


