संग्रहालयों से विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर, हैदराबाद से लौटे सीकर के शिक्षक
संग्रहालयों से विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर, हैदराबाद से लौटे सीकर के शिक्षक
सीकर : सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र हैदराबाद में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर सीकर के शिक्षक सुधीर कुमार और सुनील व्यास लौटे। ‘विद्यालय शिक्षा में संग्रहालय की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में संग्रहालयों, ऐतिहासिक धरोहरों और कला-संस्कृति को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में राजस्थान से पांच शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें सीकर से सुधीर कुमार व सुनील व्यास, भरतपुर से रोहित कुमार शर्मा, सिरोही से राजकुमार और बीकानेर से अनीता मारू शामिल रहीं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सालारजंग संग्रहालय, राज्य संग्रहालय, बिड़ला संग्रहालय, बिड़ला मंदिर, शिल्परामम और चारमीनार सहित प्रमुख ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
विषय विशेषज्ञों ने संग्रहालय आधारित शिक्षण की संभावनाओं और विद्यार्थियों में इतिहास, कला व संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। शिक्षकों ने बताया कि कार्यशाला में मिले अनुभवों और नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षण से लौटने पर शिक्षक साथियों और संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों शिक्षकों का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419174


