रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया उत्साहवर्धन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर के शिवाजी खेल स्टेडियम में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य तनवीर खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। अंत में आयोजन समिति की ओर से अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416822


