वृत्तचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना सोमनाथ का गौरवशाली इतिहास
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत राजकीय लोहिया महाविद्यालय में हुआ विशेष वृत्तचित्र का प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत विद्यार्थियों के लिए सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर आधारित विशेष वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मंजु शर्मा ने विद्यार्थियों को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय इतिहास में सोमनाथ मंदिर के विशिष्ट स्थान से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
वृत्तचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों ने सोमनाथ मंदिर से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों, मंदिर के पुनर्निर्माण तथा भारतीय सांस्कृतिक चेतना में इसके महत्व को समझा। इस दौरान भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना तथा उनमें इतिहास-बोध, सांस्कृतिक चेतना और अपनी विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. ट्विंकल शर्मा सहित समिति के सदस्य डॉ. उम्मेद सिंह गोठवाल, डॉ. वीना ढेनवाल, डॉ. संजू झाझड़िया, डॉ. अंजू ओझा, अभिषेक जिनागल, डॉ. मधु चौधरी, डॉ. शांतनु डाबी, समीक्षा चौधरी, पूजा प्रजापत, रीनू कुमारी, सुरेश जिनागल एवं डॉ. विभा पारीक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416844


