[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान

मोदीसन राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : मोदीसन राजकीय महाविद्यालय, फतेहपुर में मंगलवार को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर विशेष व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्राचार्य एच.आर. इशरान रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक, फतेहपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा ने बढ़ते साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।

आरोह फाउंडेशन के सीएफएल लक्ष्मणगढ़ के वित्तीय साक्षरता अधिकारी मुकेश स्वामी ने वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं फाउंडेशन के सहायक वित्तीय साक्षरता अधिकारी धनपत ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केशर देव ने की। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से व्याख्यान के दौरान दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बनवारीलाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles