[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन, विद्यार्थियों को खेल पोशाक भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन, विद्यार्थियों को खेल पोशाक भेंट

पत्नी की स्मृति में बिसाऊ निवासी भागीरथ धौलपुरिया ने विद्यालय को दी दो मशीनें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में सेवानिवृत्त विशेष लेखा परीक्षक एवं बिसाऊ निवासी भागीरथ धौलपुरिया ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय भंवरी देवी की स्मृति में छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन की दो यूनिट विद्यालय को भेंट कीं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के 11 विद्यार्थियों को खेल पोशाक भी प्रदान की।

विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए भागीरथ धौलपुरिया का आभार व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित विज्ञान एवं गणित शिक्षा मेले में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत प्रादर्शों तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतियोगी भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सुरा, उपप्राचार्य कंचन शेखावत, धर्मचंद बराला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक विजय सिंह ने किया।

विद्यालय को सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार ने प्रेरक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने भागीरथ धौलपुरिया एवं संजय कुमार का आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को विद्यार्थियों के हित में अनुकरणीय पहल बताया।

Related Articles