[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकास कार्यों की जांच के लिए विधायक व सभापति ने किया शहर का दौरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकास कार्यों की जांच के लिए विधायक व सभापति ने किया शहर का दौरा

एसटीपी, सीवरेज पाइपलाइन और पौधरोपण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सोमवार को स्थानीय विधायक हरलाल सहारण एवं नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अग्रसेन नगर स्थित 5 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया गया। विधायक एवं सभापति ने अधिकारियों से प्लांट की व्यवस्थाओं और तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड के पास चल रहे सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को पाइपलाइन कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

आपणी योजना में पौधरोपण का भी निरीक्षण

पर्यावरण संरक्षण के तहत आपणी योजना क्षेत्र में किए गए पौधरोपण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। विधायक हरलाल सहारण एवं सभापति विनय कुमार गोयनका ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा घंटेल क्षेत्र में चल रहे खुदाई एवं अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पार्षद राजेश रक्षक, रजत शर्मा, बाबू पाटिल, अधिशासी अभियंता वेदपाल सिंह, सहायक अभियंता इरफान अली, कनिष्ठ अभियंता कैलाश सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet