[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारखाना-बॉयलर्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:फैक्ट्री इंस्पेक्शन में कमियां निकालीं, फिर ‘20 से 30 हॉर्सपावर लगेगा’ कहकर मांगे 20 हजार रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कारखाना-बॉयलर्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:फैक्ट्री इंस्पेक्शन में कमियां निकालीं, फिर ‘20 से 30 हॉर्सपावर लगेगा’ कहकर मांगे 20 हजार रुपए

कारखाना-बॉयलर्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:फैक्ट्री इंस्पेक्शन में कमियां निकालीं, फिर ‘20 से 30 हॉर्सपावर लगेगा’ कहकर मांगे 20 हजार रुपए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में फैक्ट्री इंस्पेक्शन में कमियां निकालने के बाद रिश्वत मांगने के आरोप में कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग का इंस्पेक्टर गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने परिवादी से 20 से 30 हॉर्सपावर के नाम पर रकम की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद जयपुर एसीबी की टीम ने सोमवार शाम को करीब 7 बजे उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोच लिया। सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स का रीजनल ऑफिस शांति नगर में एक किराए के मकान में संचालित हो रहा है। यहीं से एसीबी ने इंस्पेक्टर को पकड़ा है। अब आरोपी के सीकर में किराए के मकान और खाटूश्यामजी स्थित मकान पर कार्रवाई जारी है।

फैक्ट्री में कमियां बताकर मांगी थी रिश्वत

ACB एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश नवल ने बताया कि जयपुर एसीबी की तृतीय चौकी में परिवादी की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत में परिवादी ने बताया कि उनकी तारानगर में श्रीराम टिंबर फर्नीचर फैक्ट्री है। यहां इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने इंस्पेक्शन किया था। इंस्पेक्शन के दौरान उन्होंने 4 ऐसी कमियां निकाली जो पूरी हो सकती थी। इन कर्मियों की पूर्ति करने के बाद में भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने के नाम पर इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने 20 से 30 हजार रुपए की डिमांड की।

25 हजार रुपए की रिश्वत पर सहमति बनी

ACB एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश नवल ने बताया कि इसके बाद जब इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो 24 सितंबर 2026 को 30 हजार रुपए की रिश्वत इंस्पेक्टर के द्वारा मांगी गई। बाद में 25 हजार रुपए की रिश्वत पर सहमति बनी। आज आरोपी मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अब इनके सीकर में स्थित किराए के मकान और खाटूश्यामजी में स्थित मकान पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी मोहित शर्मा इतना शातिर है कि उसने रिश्वत के लिए डायरेक्ट अमाउंट नहीं बताया। इंस्पेक्शन करने के बाद परिवादी को कहा कि 20 से 30 हॉर्स पावर लगेगा। कोडवर्ड में ही आरोपी ने रिश्वत मांगी थी। अब इन्वेस्टिगेशन में ही सामने आएगा कि आरोपी ने किस तरह की कमियां निकाली थी।

Related Articles