नवनिर्वाचित पार्षद अजीज खान दिलावरखानी ने निकाली धन्यवाद यात्रा
नवनिर्वाचित पार्षद अजीज खान दिलावरखानी ने निकाली धन्यवाद यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 9 से नवनिर्वाचित पार्षद अजीज खान दिलावरखानी की ओर से वार्ड में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर चुनाव में मिले समर्थन और विश्वास के लिए आभार जताया। पार्षद ने कहा कि वार्ड की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा।
धन्यवाद यात्रा के दौरान रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी, हाजी युसुफ खान, डॉ. युनस खान, रसूल खान, इब्राहिम खान, निसार खान, समाजसेवी हसनेन भाटी, नबी अगवान, माटू राजगढ़िया, नसिरुद्दीन तंवर, इदरीश खान दिलावरखानी, असलम गौरी, बिलाल चायल, मुख्तियार बाजेवाला और मोहसिन खान सहित वार्डवासियों ने पार्षद का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413289


