विकास कार्यों में नियमों की पालना सुनिश्चित करें : सत्यानी
विकास कार्यों में नियमों की पालना सुनिश्चित करें : सत्यानी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : वीबी-जीरामजी आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने सोमवार को सुजानगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के शोभासर और खुड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत चल रहे कार्यों, अमृत पोषण वाटिका, नमो नर्सरी, वृक्षारोपण और पशु आश्रय स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना के तहत होने वाले कार्यों में निर्धारित नियमों और प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जाए। विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों। श्रम एवं सामग्री के निर्धारित अनुपात का नियमानुसार पालन करने के साथ कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
सत्यानी ने शोभासर और खुड़ी में अमृत पोषण वाटिकाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाई जा रही सब्जियां व फलदार पौधे बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के साथ हरित वातावरण भी देंगे। उन्होंने शोभासर की नमो नर्सरी और वृक्षारोपण कार्यों का जायजा लिया तथा खुड़ी के पशु आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने वीबी-जीरामजी योजना सहित ग्रामीण विकास के स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बीदासर विकास अधिकारी इंद्रपाल सिंह, शोभासर प्रशासक बसीरा बानो, खुड़ी प्रशासक नवीन शीलू, सहायक अभियंता ज्योति, कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह व विनोद मंडार, ग्राम विकास अधिकारी गोविंद, गौरव कालेर सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413188

