[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोपालपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में मिला शव, एक बच्ची के सिर से उठा पिता का साया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

गोपालपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में मिला शव, एक बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

गोपालपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में मिला शव, एक बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

सुजानगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में सोमवार को 26 वर्षीय युवक ने घर के ऊपर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्च्युरी में पहुंचाया।

घर के ऊपर बने कमरे में मिला शव

मृतक की पहचान पंचायत भवन के पीछे रहने वाले 26 वर्षीय सीताराम पुत्र देवाराम जाट के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक ने घर के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर सदर थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा और कांस्टेबल प्रेमाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार की सहायता से शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को बगड़िया अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया गया।

खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है पुलिस

मृतक के बड़े भाई सुभाष की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। मृतक युवक विवाहित था और उसकी एक बेटी है।

Related Articles