श्रीमाधोपुर में कार-बाइक की भिड़ंत:बाइक सवार पिता की इलाज के दौरान मौत, बेटा घायल
श्रीमाधोपुर में कार-बाइक की भिड़ंत:बाइक सवार पिता की इलाज के दौरान मौत, बेटा घायल
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर बागरियावास ग्राम पंचायत के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार राजेश शर्मा(40) को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका 9 साल का बेटा घायल हो गया।
हेलीवाली ढाणी, बागरियावास के राजेश शर्मा अपने बेटे के साथ नांगल मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान पर जा रहे थे। शहीद स्मारक के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बच्चे को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी, लेकिन राजेश की गंभीर हालत देख उन्हें जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक राजेश के तीन बेटियां और एक बेटा है। वह चाय की दुकान चलाकर परिवार चलाते थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक फरार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2412695


