सीकर में दो साल से टूटी सड़क नई बनेगी:दीपावली तक काम पूरा करने का टारगेट, 35 लाख रुपए की आएगी लागत
सीकर में दो साल से टूटी सड़क नई बनेगी:दीपावली तक काम पूरा करने का टारगेट, 35 लाख रुपए की आएगी लागत
सीकर : सीकर की दो साल से टूटी हुई धोद रोड का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। 35 लाख रुपए की लागत से रोड को फिर से नए सिरे से बनाया जाएगा। जिसका दीपावली तक का पूरा होगा। रविवार को सीकर नगर परिषद सभापति खतीजा बानो ने इसका शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व सभापति जीवण खां सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
होम्योपैथिक क्लीनिक से इंडस प्लाईवुड तक टूटी थी सड़क
सभापति प्रतिनिधि जीवण खां ने बताया कि धोद रोड पर होम्योपैथिक क्लीनिक से लेकर इंडस प्लाईवुड तक की सड़क पिछले करीब 2 साल से टूटी हुई थी। नगर परिषद में सभापति की जगह प्रशासक लगने के बाद इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में आमजन को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। यह सड़क सीकर को लोसल कस्बे से जोड़ने वाली सीधी सड़क है। इस पर वार्ड 28, 29,30 और 36 का हिस्सा भी आता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए आज इस सड़क का शिलान्यास कर दिया गया है।
दीपावली तक काम पूरा करने का टारगेट
करीब 35 लाख रुपए की लागत से यह सड़क बनेगी। कोशिश है कि इसका काम दीपावली तक पूरा हो जाए। इसके अलावा आज शहर में भाटी मेंशन के पास वाली गली में भी सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। दीपावली से पहले टारगेट है कि ज्यादातर टूटी हुई सड़कों को ठीक कर दिया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410327


