[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:मोटे अनाज-हरी सब्जियों की प्रदर्शनी, पोषण के प्रति किया जागरूक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:मोटे अनाज-हरी सब्जियों की प्रदर्शनी, पोषण के प्रति किया जागरूक

नेछवा आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:मोटे अनाज-हरी सब्जियों की प्रदर्शनी, पोषण के प्रति किया जागरूक

नेछवा : नेछवा के प्राथमिक स्कूल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम हुआ। यह केंद्र और राज्य सरकार के पोषण माह सप्ताह व पखवाड़े के तहत था। प्रधानाचार्य प्रकाश सेन ने कार्यक्रम शुरू किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तारीफ की। एएनएम सुभिता ने माताओं और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक दीपमाला शर्मा और ग्रामसाथिन ने भी पोषण की अहम बातें बताईं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज और हरी सब्जियों की रंगोली व प्रदर्शनी लगाई। इनमें विटामिन, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो महिलाओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित भोजन के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में गोद भराई भी हुई, जिसमें नेछवा के हजारी मल रैगर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। महिलाएं, बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पोषण, स्वास्थ्य और मां-शिशु देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Related Articles