[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ पर लगाई शरबत की छबीली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ पर लगाई शरबत की छबीली

महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ पर लगाई शरबत की छबीली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ पर लगाई शरबत की छबीली, प्रोजेक्ट वीर रमेश चंद्र शर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बस डिपो परिसर में शरबत की छबीली लगाई गई, राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पिलाया गया। प्रोजेक्ट दुर्घटना बचाव हेतु गुड्डा मोड़ चौराहे पर यातायात कर्मचारियों के सानिध्य में गाड़ियों को रोक रोक कर रिफ्लेक्टर लगाए गए जिससे रात्रि के समय दुर्घटना ना हो सके, यातायात बूथ इंचार्ज सतपाल सिंह ने संस्था के नेक कार्यो के लिए आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया, संस्था द्वारा उपरोक्त प्रोजेक्ट रिफ्लेक्टर लगाकर हर माह किया जाता है।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष वीर राजेंद्र प्रसाद जोशी, सचिव विवेक शर्मा, संरक्षक डॉ एसएन शुक्ला, वीर देवेंद्र कुमार गौड़, ओमप्रकाश ककरानियां, नागरमल जांगिड़, श्यामसुंदर जालान, महेश कुमार मूंड, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, प्रीति शर्मा, मोहम्मद रफीक, रामगोपाल शर्मा, गोपाल गुप्ता, शिवप्रसाद महर्षि, सुमेर सिंह कर्णावत,डाँ नरेंद्र सिंह नरूका, डाँ उमेद सिंह, आनंद जांगिड़,एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे,

Related Articles