प्रो.-युद्धवीर सिंह ने संभाला शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु का पदभार:आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के स्पेशलिस्ट, यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके
प्रो.-युद्धवीर सिंह ने संभाला शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु का पदभार:आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के स्पेशलिस्ट, यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके
सीकर : सीकर में कटराथल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर प्रोफेसर युद्धवीर सिंह को नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर युद्धवीर सिंह अभी रोहतक(हरियाणा) की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (UIET) के डीन थे।
शनिवार से श्राद्ध पक्ष शुरू होने के कारण प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने आज ऑर्डर जारी होते ही शेखावाटी यूनिवर्सिटी पहुंचकर पदभार संभाल लिया।
इससे पहले शेखावाटी यूनिवर्सिटी के पूर्व VC प्रो. अनिल राय को रूहेलखंड यूनिवर्सिटी लगा दिया गया था। उस समय डॉ. BR अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की VC प्रो. निष्ठा जसवाल को शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC पद का एडिशनल चार्ज दिया गया था। उसके बाद से सर्च कमेटी शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC के लिए चयन प्रक्रिया में लगी थी। अब प्रो. युद्धवीर सिंह को शेखावाटी यूनिवर्सिटी का VC लगाया गया है।
प्रो. युद्धवीर सिंह के 5 पेटेंट और 1800+ साइटेशन्स
प्रो. सिंह का मुख्य शोध क्षेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, IoT, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और वायरलेस सेंसर नेटवर्क रहा है। उन्होंने IEEE, Elsevier और Springer जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक जर्नल्स में 150 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें से 80 से अधिक SCI/Scopus इंडेक्स्ड हैं। प्रो. युद्धवीर सिंह के गूगल स्कॉलर पर उनके 1800 से अधिक साइटेशन्स हैं। उनके नाम 1 भारतीय, 1 जर्मन और 4 ऑस्ट्रेलियन पेटेंट दर्ज हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405633


