[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरक्षण और बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरक्षण और बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

आरक्षण और बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं : संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत गुरुवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी जिला महासचिव नवनीत मीणा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, रोजगार व राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व से जुड़ी मांगें उठाई गईं।

जिलाध्यक्ष राजेश आलड़िया ने बताया कि बैकलॉग पदों पर शीघ्र भर्ती, सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग समाप्त कर स्थायी नियुक्ति और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तथा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे के भीतर कोटा देने की मांग रखी।

पूर्व नेता शकील फौजी ने सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने और निजी क्षेत्र में भी उचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की मांग की। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार मामलों में पीड़ितों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस दौरान आसपा जिला उपाध्यक्ष विकास देरवाला, मीडिया प्रभारी अनुराग रोहिल्ला, कमलेश काला, बजरंग लाल, मनीष, रोहित और नितेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles