श्रीमाधोपुर में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता, उर्मिला ने जीता गोल्ड:9 भारवर्गों के फाइनल मुकाबले हुए; शुक्रवार को भी खेले जाएंगे मैच
श्रीमाधोपुर में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता, उर्मिला ने जीता गोल्ड:9 भारवर्गों के फाइनल मुकाबले हुए; शुक्रवार को भी खेले जाएंगे मैच
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 17 वर्षीय बालिका जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता प्रभारी और शारीरिक शिक्षक प्रभुदयाल खर्रा ने बताया कि 48 किग्रा भारवर्ग में मेजबान विद्यालय की छात्रा उर्मिला सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
अन्य भारवर्गों में 36 किग्रा में गुंजन वर्मा (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मूंडरू), 50 किग्रा में किरण सैनी (पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीमाधोपुर), 55 किग्रा में सजना सैनी (पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीमाधोपुर) और 52 किग्रा में जिज्ञासा (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मूंडरू) विजेता रहीं।
इसी तरह, 57 किग्रा में वंदना स्वामी (प्रिंस श्यामपुरा), 63 किग्रा में प्रिया (मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर), अंडर-70 किग्रा में कल्पना सैनी (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मूंडरू) और 70+ किग्रा में अंकिता (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस) ने भी पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शुक्रवार को भी विभिन्न भार वर्ग के मैच खेले जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2403377


