[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर सस्पेंड:पति और देवर से मिलीभगत कर बिलों का भुगतान करने की एवज में लिए थे 50 हजार रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर सस्पेंड:पति और देवर से मिलीभगत कर बिलों का भुगतान करने की एवज में लिए थे 50 हजार रुपए

उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर सस्पेंड:पति और देवर से मिलीभगत कर बिलों का भुगतान करने की एवज में लिए थे 50 हजार रुपए

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : राजस्थान सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त आयुक्त व शासन उप सचिव रेखा सामरिया ने आदेश जारी कर उदयपुरवाटी पंचायत समिति की प्रधान माया गुर्जर को पद से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सामरिया ने आदेश में बताया है कि उदयपुरवाटी पंचायत समिति की प्रधान माया गुर्जर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट 19/2023 दर्ज की गई थी। प्रधान माया देवी ने अपने पति रामनिवास व देवर भोलाराम के साथ मिली भगत करते हुए परिवादी भंवरपाल से बिलों का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगी।

10 मई 2022 को 90 हजार रुपए की मांग करना तथा रिश्वत जांच सत्यापन 19 मई 2022 को माया देवी द्वारा अपने पति रामनिवास की मौजूदगी में परिवादी से रिश्वत राशि 50 हजार रुपए लेने पर सहमत होना तथा मांग के अनुशरण में 20 जनवरी 23 को रिश्वत राशि 50 हजार रुपए देवर भोलाराम के मार्फत प्राप्त करना पाए जाने पर एसीबी ने प्रधान माया देवी को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने आदेश में हवाला दिया है कि प्रधान माया देवी को 24 मई 23 को आरोप पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि निलंबन काल में प्रधान माया देवी पंचायत समिति के किसी भी कार्य एवं कार्रवाई में भाग नहीं लेगी।

उल्लेखनीय है कि सीकर एसीबी टीम ने 20 जनवरी 23 को प्रधान माया देवी के देवर भोलाराम को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले में प्रधान माया देवी, प्रधान के पति रामनिवास, देवर भोलाराम, तत्कालीन बीडीओ बाबूलाल रैगर व तत्कालीन जेटीए नरेंद्र जांगिड़ को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin